Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

चारधाम रवाना होने से पूर्व महाराज से मिला पर्वतारोही दल

  • देश-विदेश में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बनाया विश्व कीर्तिमान

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। ‘पर्यावरण बचाने एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सहित अनेक जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पैदल यात्रा कर रहे युवाओं का एक दल शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मिला।

माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ-साथ 11 देशों में 4 लाख 21 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले पर्वतारोही दल के सदस्यों ने शनिवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड स्थित उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

पर्वतारोही दल के सदस्य उत्तराखंड के उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार के पश्चात चारधाम रवाना होने से पूर्व देहरादून में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मिले। पर्वतारोही दल के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप एवं गोविंदनंद ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को बताया कि वह 1990 से लगातार पैदल यात्रा कर पर्यावरण बचाने के साथ-साथ बेटी ‘बचाओ और बेटी पढ़ाओ’ सहित अनेक जागरूकता अभियानों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पैदल भ्रमण पर निकले पर्वतारोही दल के चारों सदस्यों को शुभकामनाएयें देते हुए कहा कि वह एक अच्छे कार्य के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करने के साथ-साथ अपने जिस सामाजिक मिशन पर निकले हैं निश्चित रूप से उन्हें उसमें कामयाबी हासिल होगी।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पैदल यात्रा भ्रमण के दौरान जागरूकता अभियान के लिए विभिन्न देशों की यात्रा करने के साथ-साथ माउंट एवरेस्ट पर झंडा फहराने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए उनका उत्साह वर्धन करते हुए अपनी शुभकामनायें दी।

दिल्ली से पर्यावरण संदेश को लेकर वर्ष 1990 से पैदल यात्रा प्रारंभ करने वाले उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर जिले के दोहारा गाँव निवासी अवध बिहारी को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उसके पश्चात अवध बिहारी की मुलाकात लखीमपुर खीरी में जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदनंद से हुई, जिसके बाद वह तीनों भी वर्ष 1995 से अवध बिहारी के साथ पर्यावरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश को पैदल यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।

जन जागरूकता अभियान को निकले इस दल में वर्तमान में 20 सदस्य हैं जो कि भारत के अलावा विभिन्न देशों में पैदल यात्रा कर अब तक 14 करोड़ पचास लाख पौधे भी लगा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!