Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा किया गया मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण

[highlight]हमें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना होगा : श्रीमती रेखा आर्या[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, हल्द्वानी (सूचना)। नगर निगम सभागार में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रेखा आर्या द्वारा 61 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट देकर सम्मानित किया गया।

लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि हमें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए दोहरी मानसिकता को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा प्रकृति एवं संविधान ने समानता का संदेश दिया है इसलिए बेटियों को प्रोत्साहित करना हमारा दायित्व है। मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा प्रदेश व जनपदों मे लैंगिक सुधार करने की और जरूरत है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड देश का आठवां राज्य है जहाँ प्रति हजार बालकों पर बालिकाओं का अनुपात 960 है। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों मे प्रसव के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी होती है। सरकार ने इस दूरी को कम किया है।उन्होंने कहा लक्ष्मी जब घरों में आती हैं हमें उसका स्वागत करना चाहिए, माँ और बेटी स्वस्थ होगी तभी प्रदेश व राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने कहा जब घर में बेटी पैदा होती है तो माँ-बाप के दिल में कोई शिकन नहीं होनी चाहिए सरकार सदैव उनके साथ है।

मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा बेटियों को हमे शिक्षित करना होगा तभी हम एक विकसित प्रदेश व राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने आसपास देखें तो पायेंगे कि बेटों की बजाए बेटियाँ माता पिता का अधिक ख्याल रखती हैं। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहाँ बेटियों ने सफलता न पाई हो। उन्होंने कहा प्रदेश मे लगभग 17 हजार लाभार्थियों को महालक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा सरकार द्वारा अनेकों योजनायें चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कोरोना-19 के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता या उनके अभिभावक की मृत्यु हो गई थी। सरकार द्वारा वात्सल्य योजना से प्रदेशभर में अब तक 2500 बच्चों को तीन हजार रूपये आर्थिक सहायता तथा 21 वर्ष तक भरण पोषण भत्ता प्रदान साथ ही 5 प्रतिशत क्षैजिज आरक्षण प्रदान कर रही है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों मे सरकार द्वारा कुपोषित बच्चो को कुपोषण से मुक्ति हेतु पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है।

अपने सम्बोधन में मेयर डॉ० जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने कहा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना से हम प्रसवोपरांत माता व कन्या शिशु के पोषण के अतिरिक्त देखभाल और लैंगिग असमानता दूर करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की गई है। उन्होंने कहा नवजात का स्वस्थ होना अति आवश्यक है।मेयर डॉ० जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने कहा हमें दोहरी मानसिकता के साथ ही सामाजिक सोच बदलनी होगी। हमे बेटियों को अच्छी शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करने होंगे।

कार्यक्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन, सीडीपीओ चम्पा कोठारी, रेनु मर्तोलिया, डॉ० जेड ए वारसी के अलावा मातृ शक्ति एवं लाभार्थी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!