Breaking News :
>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
ताज़ा खबरेंदेश

देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 140 दिन में सबसे कम, 24 घंटों में मिले 38,353 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह कोरोना से जुड़े आंकड़े जारी किए गए। इसके मुताबिक देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ पिछले 140 दिनों में सबसे कम  रिपोर्ट किया गया।

मंत्रालय ने बताया कि 3,86,351 सक्रिय मामले दर्ज हुए हैं और 24 घंटे में कोरोना वायरस के 38,353 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 497 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,20,36,511 हो गई और मृतकों की संख्या 4,29,179 है। कुल संक्रमण का 1.21 फीसद सक्रिय मामले हैं जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम हैं। 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 2,157 मामले कम हुए।

कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 97.45 फीसद हो गई है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बताया, ‘भारत में मंगलवार तक कुल 48,50,56,507 सैंपलों के कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। इसमें से 17,77,962 सैंपल की टेस्टिंग केवल कल की गई।’ मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में को​विड वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,85,17,148 हो गया है। इसमें से 37,76,765 से अधिक खुराकें मंगलवार को दी गई।

घातक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में कोरोना वैक्सीनेशन जारी है। इस क्रम में अब तक केंद्र की ओर से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 53.24 करोड़ से अधिक (53,24,44,960) खुराकें उपलब्ध कराई गई है।

मंत्रालय ने बताया कि अभी भी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी वैक्सीन की 2.25 करोड़ से अधिक (2,25,03,900) खुराक उपलब्ध है।

पिछले साल (2020) के 7 अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 20 लाख के पार चला गया था और 23 अगस्त को 30 लाख से अधिक मामले दर्ज हुए थे। इसके बाद 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को देश में 1 करोड़ से अधिक मामले दर्ज हुए। 2021 के मई की शुरुआत में ही यह ग्राफ 2 करोड़ के पार पहुंच गया था और 23 जून को 3 करोड़ से अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!