Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराज ने की मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील 

  • उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दार्जलिंग के सुकना स्थित सिम्बुलबाड़ी मैदान में एक चुनावी जनसभा को किया संबोधित

[highlight]ममता दीदी ने बंगाल के लोगों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से हमेशा दूर रखा : सतपाल महाराज[/highlight]

[box type=”shadow” ]

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तर बंगाल में खरसांग सीट से वी.पी. बजगई, दार्जिलिंग सीट से लेरज लिम्बा, कलीपोंग    सीट से शुभ प्रधान, नक्सलबाड़ी सीट से आनंदमय वर्मन और सिलीगुड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के लिए वोट माँगें

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर बंगाल में दार्जलिंग के सुकना स्थित सिम्बुलबाड़ी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट माँगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की।

[box type=”shadow” ]

उत्तराखंड के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बंगाल के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिला दार्जलिंग के सुकना, निकट सैन्य स्टेशन, सिम्बुलबाड़ी मैदान में पाँच भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती है। उत्तर बंगाल में परिवर्तन के लिए चुनावी रैली में भाजपा के विजन को जनता के सामने रखते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर बंगाल के लिए कई योजनाओं पर काम करना है। जिनमें से बागडोगरा के हवाई अड्डे को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थापना करना भी शामिल है। इस हवाई अड्डे के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से बैंककुंवर से सीधे फ्लाइट उड़कर बागडोगरा में उतरेगी, जिसका कि बहुत बड़ा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ राजवंशी कल्चरल टूरिज्म सर्किट और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए आईटी पार्क भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार ने शाक्त, भगवती, शैव, वैष्णों, और नवग्रह सर्किट की स्थापना की है। इसी प्रकार उत्तर बंगाल में भी बुद्धिस्ट सर्किट की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी का स्मार्ट भारत का कार्ड बने, किसान स्थापना निधि का लोगों को लाभ मिले, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जैसी केंद्र की योजनायें बंगाल में भी लागू हों, सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनें जिसमें 5 लाख तक के इलाज की निःशुल्क सुविधा है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज महाराज ने कहा कि ममता दीदी ने हमेशा बंगाल के निवासियों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से दूर रखा। उन्हें इस बात का भय था कि यदि वह ऐसा करती हैं तो इसका श्रेय कहीं केन्द्र की मोदी सरकार को न मिल जाए।[/box]

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तर बंगाल में खरसांग सीट से वी.पी. बजगई, दार्जिलिंग सीट से लेरज लिम्बा, कलीपोंग सीट से शुभ प्रधान, नक्सलबाड़ी सीट से आनंदमय वर्मन और सिलीगुड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के लिए वोट माँगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के अलावा हर घर जल के माध्यम से वर्ष 2024 तक सभी घरों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी तय किया गया है। इसलिए यदि बंगाल में विकास की गंगा बहानी है तो भाजपा सरकार जरूरी है।

साभार :   निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!