Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

करीना और अमृता अरोड़ा हुईं कोविड-19 संक्रमित, रिया कपूर की पार्टी में हुई थीं शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोविड-19 संक्रमित हो गयी हैं। बीएमसी ने दावा किया है कि एक्ट्रेसेज ने कोविड प्रोटोकॉल की अनेखी करते हुए खूब पार्टियां कीं। ऐसे में डर है, दोनों एक्ट्रेसेज वायरस की सुपर-स्प्रेडर हो सकती हैं। इसीलिए इनके सम्पर्क में आये सभी लोगों को आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने की हिदायत दी गयी है।

हफ्तेभर पहले करीना और अमृता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर द्वारा आयोजित पार्टी में शामिल हुई थीं, जो उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर दी थी। इन सब रिपोर्ट्स के बीच रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कोरोना वायरस को लेकर क्रिप्टिक मैसेज लिखा है। रिया ने एक मीम शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि द वायरस वॉन्ट लास्ट फॉरेवर यानी वायरस हमेशा नहीं रहेगा। एक तस्वीर के जरिए वायरस की ओर से जवाब दिखाय गया है, जैसे वो इंसान की इस सोच पर हंस रहा हो। रिया ने मीम के नीचे लिखा- मुझे लगता है कि सी-वर्ड लौट आया है। यहां सी का तात्पर्य कोरोना से हो सकता है। हालांकि, रिया ने अपने स्वास्थ्य के संबंध में कोई जानकारी अभी तक साझा नहीं की है।

इस क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें करीना कपूर खान ने भी शेयर की थीं। इन तस्वीरों में करीना, अमृता और रिया के अलावा मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता और पूनम दमानिया भी नजर आ रही हैं। हालांकि, यह तस्वीर अब करीना के इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद नहीं है।

बता विदित रहे कि दूसरी लहर के हल्का पड़ने के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। कुछ दिनों पहले अमित साध ने सोशल मीडिया के जरिए सूचना दी थी कि वो कोविड-19 पॉजिटिव हो गये हैं। अमित ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद वो कोविड-19 पॉजिटिव हो गये हैं। अच्छी बात यह है कि लक्षण हल्के हैं। उन्होंने लिखा था कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को अलग कर लिया है और घर पर ही क्वारंटाइन में रहूंगा। मुझे यकीन है कि मैं ज्यादा ताकतवर होकर लौटूंगा। कृपया अपना ध्यान रखिए और अपनों का ख्याल रखिए।

इससे पहले तनीषा मुखर्जी ने कोविड-19 संक्रमित होने की सूचना दी थी। वहीं वेटरन एक्टर कमल हासन भी अमेरिका से लौटने के बाद संक्रमित हुए थे। उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने संक्रमित होने की सूचना दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!