Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कुमाऊँ रैली का स्थल जल्दी होगा तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को कुमाऊं में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली हल्द्वानी में होगी या रुद्रपुर में, इसे लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। रैली के स्थल चयन को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार रैली के लिए पांच स्थल चयनित किए गए हैं, जिनमें से एक को शीघ्र ही फाइनल किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में हुई विजय संकल्प रैली के बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल भी इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई और इसके लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर, दो शहरों के नाम सुझाए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि रैली के लिए रुद्रपुर में तीन और हल्द्वानी में दो स्थलों के नाम सामने आए हैं। दो दिन पहले केंद्र सरकार के अधिकारियों ने इन स्थलों के संबंध में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की। शीघ्र यह तय कर लिया जाएगा कि प्रधानमंत्री की रैली हल्द्वानी अथवा रुद्रपुर में किस स्थान पर होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!