Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव को दूसरी बार ई-गवर्नेंस के तहत मिला ‘नेशनल गोल्ड मेडल’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड के इंफारमेशन टेक्नोलाजी डेवलपमेंट अथारटी (आइटीडीए) के निदेशक एवं स्मार्ट सिटी कंपनी लिमिटेड के पूर्व सीईओ डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव को दूसरी बार ई-गवर्नेंस के तहत नेशनल गोल्ड मेडल मिला है। यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2020-21 में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के लिए मिला है।

आइटीडीए निदेशक डॉ० श्रीवास्तव को यह पुरस्कार उस समय के लिए मिल रहा है, जब वह स्मार्ट सिटी के सीईओ समेत देहरादून जिलाधिकारी भी थे। उन्होंने न सिर्फ इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर को स्थापित किया, बल्कि कईं विभाग के कार्य को इससे जोड़कर स्मार्ट बनाने का काम भी किया। आगामी 8 जनवरी 2021 को हैदराबाद में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले उन्हें एमडीडीए में लागू आनलाइन मैप अप्रूवल सिस्टम के लिए भी ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिल चुका है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक व लोक शिकायत विभाग की ओर से प्रत्येक साल नेशनल अवार्ड फार ई-गवर्नेंस दिया जाता है।

डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की ओर से इस सफलता और सम्मान का श्रेय सभी कार्मिकों को दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग बिना यह सब संभव नहीं था। उनका प्रयास आमजन को मिलने वाली सुविधाओं को लगातार और आसान व बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि यह कमांड सेंटर कोरोना काल के दौरान सरकार के लिए वरदान बना। पास जारी करने और इंटेलीजेंस कैमरों की मदद से यातायात को नियंत्रित करने व आनलाइन शिकायत आदि में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ई-गवर्नेंस अवार्ड समेत टीम को मिलेगी दो लाख की धनराशि

डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार आवेदन को कई स्तर पर अपने विशेषज्ञों की कमेटी से जांच कराती है। केंद्रीय अपर सचिव की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की समिति के सामने चयनित आवेदक को प्रस्तुतीकरण देना होता है। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर भी समस्त प्रक्रिया से गुजरा और गोल्ड मेडल के लिए इसका चयन हुआ। ई-गवर्नेंस अवार्ड समेत टीम को दो लाख की धनराशि भी पुरस्कार में मिलेगी। चयनित टीम में स्मार्ट सिटी के तत्कालीन सीइओ और टीम के लीडर रहे डॉ० आशीष श्रीवास्तव समेत तत्कालीन निदेशक आइटीडीए अमित सिन्हा, सीडीओ नितिका खंडेलवाल, डीजीएम आइटी राम उनियाल शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!