Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पंतनगर एयर पोर्ट पहुँचे अरविंद केजरीवाल, महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऊधमसिंह नगर के पंतनगर एयर पोर्ट पहुँच चुके हैं। यहां से वह कार से काशीपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। काशीपुर में केजरीवाल के आज दो कार्यक्रम हैं। सबसे पहले वह रानगर रोड स्थित एक होटल में महिला संवाद करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब की तर्ज पर ही उत्तराखंड में महिलाओं के लिए हजार रुपये प्रतिमाह की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा दूसरा कार्यक्रम रामलीला मैदान में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें वह तराई की छह सीटों को साधने का प्रयास करेंगे किसानों के वोटों पर भी नजर है।

उत्तराखंड में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दल आम जनता को अपनी ओर लाने की जुगत में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में पकड़ बनाने के लिए पार्टी के दिग्गज उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। यही वजह है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उत्तरखंड दौरे पर हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में आज जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वो महिलाओं से सीधा संवाद भी करेंगे। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि केजरीवाल जब भी प्रदेश के दौरे पर आते हैं तो कई घोषणाएं कर जाते हैं। केजरीवाल मुफ्त बिजली और मुफ्त तीर्थयोजना की घोषणा भी कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!