Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशउत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाकर भगवान श्रीकाशी विश्ववनाथ का दर्शन एवं पूजन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के भव्य तथा नव्य स्वरूप का लोकार्पण किया। उसके बाद से दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में जाकर भगवान श्रीकाशी विश्ववनाथ का दर्शन तथा पूजन किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरा कॉरिडोर अद्भुत लग रहा है। आज प्रात: काल संपूर्ण विश्व के पालक बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विश्वेश्वर से हम सभी प्रदेश वासियों पर सदैव अपनी कृपादृष्टि बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि वाराणसी में आज मेरे साथी व कर्नाटक राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। आपकी आत्मीयता व आपसे मिले स्नेह के लिए मैं आपका आभारी हूं।

श्री कैलाशपति हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में स्थापित की गई लोकमाता, पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर शीश नवा कर पूरे प्रदेश की ओर से उन्हें नमन किया। आपकी धर्मनिष्ठा हमारे लिए आदर्श है और हम सदैव इसका अनुसरण करेंगे। आततायियों के मंदिर परिसर पर किए गए आघात के बाद इसके पुनर्निर्माण व काशी के वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए देवी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सदैव सनातन संस्कृति के मूल्यों को प्रोत्साहन व धर्म को सर्वोच्च स्थान दिया। ऐसी महान शिव साधिका को मेरा कोटिश नमन।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह पूरा कॉरिडोर अद्भुत बना है। बहुत सारे लोग दक्षिण भारत से पहले भी काशी आते थे, अब तो उनकी संख्या में और बढ़ोतरी होगी। काशी विश्वनाथ पर विश्वास रखने वालों को ऐतिहासिक दिन प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी काशी आया हूं परन्तु अभी बहुत फर्क आ गया है। इसमें तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी का विजन दिखता है। अगर सरकार मन बनाए तो क्या कुछ नहीं कर सकती है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपनी पत्नी के साथ आज काशी विश्वनाथ धाम में पूजा की। उनके साïथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी पत्नी के साथ थे।

भाजपा नेता सुवेन्दु अधिकारी ने कहा कि भारत और सनातन का कोई विकल्प नहीं है। अलाउद्दीन खिलजी और औरंगजेब ने मंदिर तोड़े और मोदी जी हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं। बंगाल के हर कोने में भगवा झंडा लहराएगा और जय श्रीराम की गूंज उठेगी।

केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की काशी को 300 वर्ष बाद अगर किसी को निमित्त बनने का मौका मिला तो वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। इसके साथ दूसरा पक्ष आक्रांताओं का है जिन्होंने संस्कृति पर हमला किया, काशी को नष्ट करने की कोशिश की। उनमें अखिलेश यादव और राहुल गांधी हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!