Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

अभिनेत्री कंगना रनोट ने मूवी माफिया पर एक बार फिर साधा पर निशाना, कहा – ‘इनके डर से अक्षय कुमार जैसे स्टार्स भी चुपचाप करते हैं कॉल’

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। अभिनेत्री कंगना रनोट बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और इससे जुड़े कई कलाकारों को लेकर अक्सर बयानबाजी करती रहती हैं। वह बॉलीवुड में फैलने नेपोटिज्म और मूवी माफिया पर भी खुलकर बोलती रहती हैं। कंगना रनोट एक बार फिर से मूवी माफिया के खिलाफ बड़ा बयान देने की वजह से चर्चा में हैं। साथ ही उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर भी बड़ी बात बोली है।

दरअसल हाल ही में कंगना रनोट की बहुचर्चित फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। उनकी फिल्म के इस ट्रेलर को कई फिल्मी सितारों ने तारीफ की है। अब कंगना रनोट ने खुलासा किया है कि फिल्म थलाइवी के लिए अक्षय कुमार ने भी उनकी तारीफ की। अभिनेत्री के अनुसार अक्षय कुमार ने मूवी माफिया के डर से खुलकर उनकी तारीफ नहीं की, इसलिए उन्होंने कंगना रनोट को कॉल कर तारीफ की। यह बात कंगना रनोट ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। कंगना रनोट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह हर मुद्दे पर बेकाबी से अपनी राय भी देती रहती हैं। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अक्षय कुमार को लेकर यह बात बोली है। उन्होंने यह बात मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर अनिरुद्ध गुहा के एक ट्वीट के जवाब में बोली है।

कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बॉलीवुड इतना शत्रुतापूर्ण है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, मुझे कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं, अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार भी उसमें शामिल हैं, उन्होंने फिल्म थलाइवी की जमकर तारीफें की, लेकिन आलिया और दीपिका की फिल्मों की तरह वह इसकी खुलकर तारीफें नहीं कर सकते, मूवी माफिया का आतंक।’ इतना ही नहीं कंगना रनोट ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, ‘काश एक कला से जुड़ी इंडस्ट्री उद्देश्यपूर्ण रह पाती और पावर के खेल और राजनीति में न शामिल होती जब सिनेमा की बात आती है। मेरी राजनीतिक विचारधारा और आध्यात्म की वजह से मेरी बुली करने के लिए टारगेट नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर मैं ही जीतती हूं।’ सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!