Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
ताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का लिया फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन का फैसला लिया है। लॉकडाउन के एलान के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उन शहरों के लिए जहां कोरोना मामलों में वृद्धि हुई है, संकट एमजीएमटी समूह की बैठक के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि बड़े शहरों में कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।

विदित रहे कि इससे पहले प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का एलान भी किया था। इतना ही नहीं मंगलवार को सीएम ने अपने एक बयान में कहा था कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सिर्फ लॉकडाउन ही उपाय है, लेकिन अगर पूरे देश में यह लागू हो गया तो अर्थव्यवस्था तबाह हो जाएगी। मध्य प्रदेश के अलावा  देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन व कर्फ्यू जैसे फैसले लिए जा चुके हैं। रोज आने वाले भयावह आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि देश कोरोना की दूसरी बड़ी लहर की चपेट में है। इससे बचाव को लेकर देश के सर्वाधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में तो वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी आज यानी 8 अप्रैल से प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। कई अन्य राज्यों में भी वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध लगाए गए हैं।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया था कि समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। वहीं प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार लॉकडाउन रहेगा। अब सप्ताह में पांच दिन सरकारी कार्यालय खुल रहेंगे।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!