Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

श्री गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती (प्रकाश पुराब) मनाने के लिए उच्च-स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री अमित शाह में मौजूद रहे। बैठक के दौरान पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व समारोह के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक में हम सभी इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर जी की 400वीं जयंती के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेंगे। बताया गया कि बैठक में इस विशेष अवसर को मानने के लिए साल भर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल गुरु तेग बहादुर जी की जयंती की 400वीं वर्षगांठ को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाने का फैसला लिया था।

केंद्र सरकार द्वारा 24 अक्टूबर, 2020 को उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया था, ताकि वह आयोजनों की निगरानी के साथ-साथ गुरु तेग बहादुर की 400 वीं जयंती की जयंती से संबंधित नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को मंजूरी दे सके। बता दें कि उच्च-स्तरीय समिति में प्रधानमंत्री सहित 70 सदस्य हैं। पीएम अध्यक्ष के रूप में हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.