Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के युवा चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर खेला मास्टर स्ट्रोक

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2021, सोमवार, देहरादून। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के युवा चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर जो मास्टर स्ट्रोक खेला, कांग्रेस ने उसका जवाब गणेश गोदियाल को अपने सूबाई संगठन का मुखिया बनाकर दिया। तब लगा कि कांग्रेस के धुरंधर हरीश रावत ने गोदियाल के जरिये खुद को कांग्रेस का चुनावी चेहरा घोषित करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

दरअसल, रावत लगातार कहते रहे हैं कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनाव में जाना चाहिए। अब रावत के मंसूबों को भाजपा ने करारा झटका दे दिया है। भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने साफ कर दिया कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा, वही अगला मुख्यमंत्री। साफ है कि भाजपा धामी के चेहरे के साथ अगले पांच साल की रणनीति बनाकर कदम बढ़ा रही है। अब कांग्रेस के सामने उलझन यह कि बुजुर्ग हरीश रावत पर दांव खेला जाए या फिर मुकाबले को युवा चेहरा ही पेश किया जाए।

तीलू रौतेली उत्तराखंड की वीरांगना रही हैं, सरकार इनके नाम पर हर साल विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली मातृशक्ति को पुरस्कृत करती है। इस बार टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली महिला हाकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया। वंदना हरिद्वार जिले से हैं। अब सरकार के निर्णय पर सवाल उठाना तो विपक्ष की परिपाटी और कर्तव्य है।

भला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री और अब विधानसभा चुनाव संचालन समिति के सर्वेसर्वा हरीश रावत मौका कैसे चूकते। वंदना को पुरस्कार दिए जाने का स्वागत तो किया मगर साथ ही सरकार पर सवाल भी दाग दिया, मासूम और सुझाव भरे अंदाज में। हरदा ने इंटरनेट मीडिया में लिखा, वंदना को तीलू रौतेली पुरस्कार अच्छा निर्णय है। महिला क्रिकेट टीम की सदस्य स्नेह राणा, मानसी जोशी और एकता बिष्ट को भी पुरस्कृत किया जाता तो बेटियों को और प्रोत्साहन मिलता।

तीरथ सिंह रावत चार महीने ही मुख्यमंत्री रहे, मगर इस दौरान भी उनकी सादगी बरकरार रही। छोटे से कार्यकाल में अपने निजी आवास में ही निवास किया और पद से हटते ही तुरंत सांसद की भूमिका में रम गए। दरअसल, तीरथ का सियासी सफर अप्रत्याशित घटनाओं से भरा रहा है। उत्तराखंड की पहली अंतरिम सरकार में मंत्री, फिर संगठन के मुखिया का दायित्व निभाया।

2017 के विधानसभा चुनाव में सिटिंग विधायक होने के बावजूद टिकट नहीं मिला, लेकिन दो साल बाद पार्टी ने पौड़ी सीट से सांसद बना दिया। फिर अचानक तीरथ को इसी मार्च में मुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई। नई भूमिका में ढल पाते, इससे पहले जुलाई में विदाई भी हो गई। इस कदर बदलाव, सभी भौचक, तीरथ भी। अब लगता है तीरथ का मोह-माया से विश्वास उठ गया। शायद इसीलिए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा भी लौटाने का फैसला कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!