Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
ताज़ा खबरेंदेश

 प्रधानमंत्री किसान योजना की 9वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 2000 रुपये

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की नौवीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत 9.75 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के खाते में 19,500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री लाभार्थी किसानों से बातचीत भी करेंगे।

बता दें कि पीएम-किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। ये 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में हस्तांतरित किए जाते हैं। इस योजना के जरिये अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 मई को इस योजना की आठवीं किस्त जारी की थी।

आपके खाते में पैसा आया या नहीं यह पता करने के लिए सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद इसके दाहिने किनारे पर फार्मर्स कार्नर पर क्लिक करें। जो पेज खुलेगा उस पर बेनेफिशियरी स्टेटस का आप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहां अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें। आधार या मोबाइल नंबर डालते ही आपको पता चल जाएगा कि आपको धनराशि मिलेगी या नहीं।

बता दें नए नियमों के मुताबिक सरकारी कर्मचारी या आयकर देने वाले किसानों को इसका पात्र नहीं माना गया है। इसके अलावा डाक्टर, इंजीनियर, सीए और 10 हजार रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले कर्मचारी भी इस योजना में शामिल नहीं हो सकते।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!