Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में भी आयोजित हो रहा ‘संघ परिचय वर्ग’ – राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जानना है तो संघ के भीतर आना होगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार। ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जानना है तो संघ के भीतर आना होगा।’ इसी मकसद से देश के अन्य हिस्सों की भांति इन दिनों उत्तराखंड में भी ‘संघ परिचय वर्ग’ आयोजित किए जा रहे हैं। हाल में चलाए गए अभियान के तहत श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिन व्यक्तियों से समर्पण निधि जुटाई गई थी, उनसे संपर्क साधा जा रहा है। परिचय वर्ग के दौरान जनसामान्य को बताया जा रहा कि संघ क्या है, वह समाज के लिए कैसे काम करता है और जनसामान्य इनमें कैसे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है।संघ की पहल पर हाल में विश्व हिंदू परिषद की अगुआई में 15 जनवरी से 27 फरवरी तक श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चलाया गया। उत्तराखंड में 20 हजार से अधिक टोलियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में जाकर समाज के हर वर्ग से संपर्क किया।

राज्यवासियों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दिया। अब इन सभी व्यक्तियों से संघ परिचय वर्ग के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत समरसता संयोजक राजेंद्र पंत के मुताबिक उत्तराखंड में संघ के सभी 26 संगठनात्मक जिलों में जिला और मंडल स्तर पर संघ परिचय वर्ग आयोजन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में 10 हजार की आबादी और ग्रामीण क्षेत्रों में 100 से 250 तक की आबादी वाले इलाकों के आधार पर ये वर्ग आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राज्यभर में प्रवास पर हैं। पंत के अनुसार परिचय वर्ग के माध्यम से जनसामान्य को संघ क्या है, वह समाज के लिए क्या करता है, उससे संबद्ध संगठन किस तरह और क्या-क्या कार्य करते हैं समेत ऐसी अन्य जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से जनता को संघ को जानने का अवसर मिलेगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से संघ का निरंतर संपर्क भी बना रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!