Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक, चुनावी राज्यों में पार्टी के रोडमैप पर चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, डॉक्टर एस जयशंकर, प्रह्लाद पटेल संसद भवन में हैं। बैठक का आयोजन संसद परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में किया गया। एक साल बाद हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी  कोविड-19 के मद्देनजर भारत के संघर्ष पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसमें पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रगति के अलावा मैत्री अभियान के तहत दूसरे देशों को वैक्सीन की आपूर्ति में भारत की भूमिका पर भी बात होगी।

प्रधानमंत्री संसदीय दल की बैठक में 4 राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के रोडमैप पर भी चर्चा करेंगे।  कोरोना के कारण भाजपा संसदीय दल की बैठक एक साल से नहीं हुई थी। अंतिम बैठक पिछले साल 17 मार्च को हुई थी।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की एक बैठक को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया था। उन्होंन पार्टी के अच्छे कामों को लोगों तक पहुंचाने और चुनावों के मद्दनेजर नेताओं पर निजी हमले करने से बचने की सलाह दी थी। इस बैठक में मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.