Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आज 11 बजे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में होगा तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार,  देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंड के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब नए आज नए मुख्यमंत्री का एलान होगा। नया नेता चुनने के लिए देहरादून में 11 बजेे भाजपा विधानमंडल दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे।बैठक के लिए भाजपा विधायकों का प्रदेश मुख्यालय आना शुरू।

  • भाजपा प्रदेश कार्यालय गहमागहमी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट आदि भी पहुंचे।
  • भाजपा के अधिकांश विधायक पार्टी मुख्यालय पहुंचे।
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में सबसे पहले पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश राठौर।

नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा विधानमंडल दल की प्रदेश भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठक में राज्य से भाजपा के सभी सांसद भी मौजूद रहेंगे। इस बीच केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के देहरादून पहुंचने पर बीजापुर राज्य अतिथि गृह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वागत किया। भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुधवार को बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगी। इसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। ऐसे में सभी की नजरें विधानमंडल दल की बैठक पर टिकी हैं। बैठक में पार्टी विधायकों के अलावा राज्य से भाजपा के पांचों लोकसभा सदस्य और दोनों राज्यसभा सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!