Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘मुख्यमंत्री और उनके कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं’ : विधायक मुन्ना सिंह चौहान

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके कामकाज को लेकर किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है। इस संबंध में विधायकों अथवा कार्यकर्त्ताओं में कभी कोई नाराजगी नहीं रही। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के संबंध में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। भाजपा में कोई भी नीतिगत निर्णय पार्टी हाईकमान व संसदीय बोर्ड लेता है। लिहाजा, इस बारे में उनका कोई टिप्पणी करना संभव नहीं है।

दिल्ली में मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार देर रात पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने कहा कि पार्टी में चुनाव समेत अन्य विषयों के दृष्टिगत चर्चा का दौर चलता रहता है। यह सतत प्रकिया और पार्टी के सशक्त आंतरिक लोकतंत्र का हिस्सा है। नेताओं, मंत्रियों, विधायकों के मध्य बैठकें चलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ताओं वाली पार्टी है। चुनाव के दृष्टि से नेतृत्व क्या निर्णय लेता है, ये सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत मजबूती के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री को याद किया था और सोमवार को मुलाकात के बाद मंगलवार को सुबह 10 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके साथ अधिकारी, विधायक व दूसरे नेता भी जांएगे

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता चौहान ने उन अटकलों को खारिज किया कि मंगलवार को देहरादून में भाजपा विधानमंडल दल की कोई बैठक बुलाई गई है। इंटरनेट मीडिया पर शाम को अचानक खबरें चलीं कि मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें पार्टी विधायकों के अलावा महापौर व जिला पंचायत अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। इस मौके पर विधानमंडल दल की बैठक भी हो सकती है। चौहान ने साफ किया कि भाजपा विधायक दल की कोई औपचारिक बैठक नहीं बुलाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!