Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

हरियाणा की मनोहरलाल सरकार ने राज्‍य के लोगोंं को दीपावली के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया, पेट्रोल व डीजल पर 12 रुपये किए कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अक्टूबर 2021, गुरुवार, हरियाणा।  हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल दीपावली के अवसर पर राज्‍य के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने राज्‍य में पेट्रोल व डीजल पर वैट की दर घटाने का निर्णय लिया है। इससे राज्‍य में पेट्रोल और डीजल की दरों में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी होगी। केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को   पेट्रोल व डीजल पर एक्‍साइल ड्यूटी में क्रमश: पांच रुपये औ 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने इन पर वैट की दरें कम करने का फैसला किया। वैट में की गई कमी आज देर रात 12 बजे लागू होगी।

केंद्र सरकार के एक्‍साइज ड्यूटी कम करने के बाद हरियाणा सरकार ने भी उठाया कदम  

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने बृहस्‍पतिवार को इस संबंध में घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि  हरियाणा सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फ़ैसला किया है। राज्‍य में प्रदेश में पेट्रोल व डीज़ल की क़ीमतें कम हो गई हैं। उन्‍होंने कहा कि वैट की दरें  कम होने से  हरियाणा में पेट्रोल व डीज़ल दोनों की कीमतों में 12 रूपये प्रति लीटर की कमी होगी। केंद्र सरकार द्वारा तेल की कीमतों में कमी के बाद हरियाणा सरकार ने यह निर्णय किया है।

पेट्रोल और डीजल की दरों में इस कमी से राज्‍य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में  10 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।

इसके बाद हरियाणा सरकार ने बृहस्‍पतिवार को इन पर वैट की दरें घटाने का फैसला किया। राज्‍य में डीजल की नई दर करीब 87.38 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। कल यह दर 99.38 रुपये प्रति लीटर था। इसकी तरह वैट में कमी लागू हो जाने से पेट्रोल की  कीमत लगभग 94.13 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। बता दें कि हरियाणा में पेट्रोल  की कीमत ने शतक पार कर लिया था और डीजल की कीमत भी इसके एकदम करीब पहुंच गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!