Breaking News :
>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति>>ड्रोन से डार्कनेट तक तस्करी के नए नेटवर्क पर नजर, दो दिन चलेगा एएनटीएफ सम्मेलन>>एमपैक्स समितियों के कंप्यूटरीकरण का कार्य सितंबर माह के अंत तक करें पूरा- डीएम>>अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- श्रीलंका को 147 रनों से हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पदक>>जनपद टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कानपुर में ट्रक व ट्रेलर में भिड़ंत के बाद लगी आग, 3 लोग जिंदा जले

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अक्टूबर 2021, रविवार, कानपुर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के पास शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रेलर और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत में आग लग गई और दो चालकों व एक परिचालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब पंद्रह किमी लंबा जाम पांच घंटे तक लगा रहा है। सुबह करीब आठ बजे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

जौ लदा ट्रक लेकर छतरपुर के बिजौर 40 वर्षीय चालक कर्णछेदी और क्लीनर चूरारन ग्राम निवासी 19 वर्षीय अरविंद कानपुर की ओर जा रहे थे। कानपुर सागर राजमार्ग पर शनिवार की रात करीब ढाई बजे ट्रक की ट्रेलर से आमने सामने भिड़ंत हो गई और आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही अरविंद ने कूदकर जान बचाई। जबकि ट्रेलर में फंसे घायल चालक व परिचालक तथा ट्रक में फंसा चालक कर्णछेदी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हाईवे पर धूं-धूं करके जल रहे ट्रक व ट्रेलर को देखकर यातायात थम गया। करीब आधा किमी दूर से ही अन्य चालकों ने अपने वाहन रोक दिया। हाईव के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ट्रक के परिचालक अरविंद ने बताया कि रात में हादसा होने पर वह किसी तरह ट्रक से कूदकर बाहर आ गया, इसके बाद आग की लपटें तेज हो गईं। उसने हाईवे पर हादसा देखकर रुके एक ट्रक के चालक के मोबाइल से पुलिस और स्वजन को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर आ गई और फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। करीब बीस मिनट बाद फायर ब्रिगेड आई और आग बुझाने का काम शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पर काबू पाया जा सका। इससे पहले ट्रेलर में फंसे चालक व क्लीनर तथा ट्रक में फंसे चालक की जलकर मौत हो चुकी थी। परिचालक ने बताया कि सामने से आ रहा ट्रेलर एक ट्रक को तेजी से ओवरटेक कर रहा था और इस बीच हादसा हो गया।

हादसे के बाद कानपुर सागर हाईवे पर दोनें ओर पंद्रह किमी लंबा जाम लग गया। सुबह आठ बजे तक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे किया और यातायात संचालन शुरू कराया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक हाईवे पर वाहन फंसे रहे। सुबह भी यातायात रेंगना शुरू किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!