Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

सांसद डॉ0 फारूक अब्दुल्ला को कराया गया श्रीनगर अस्पताल में भर्ती, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने की उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ0 फारूक अब्दुल्ला को आज शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले ही डॉ0 फारूक अब्दुल्ला टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह अपने घर में ही थे परंतु अब डॉक्टरों की सलाह और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए उन्हें श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांसद डॉ0 फारूक अब्दुल्ला के बेटे और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे पिता की बेहतर निगरानी के लिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस दौरान डॉ फारूक अब्दुल्ला के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने वाले उनके प्रशंसकों, राजनीतिज्ञों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी दुआओं के लिए हमारा पूरा परिवार आभारी है।

कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने के चार हफ्ते बाद 30 मार्च को डॉ0 फारूक अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उमर अब्दुल्ला ने इसकी जानकारी भी अपने ट्वीटर हैंडल पर देते हुए कहा कि उनके पिता में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद उनकी जांच करवाई गई जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए। पिता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उमर अब्दुल्ला समेत पूरा परिवार होम क्वारंटाइन हो गया था। 85 वर्षीय अब्दुल्ला ने दो मार्च को सोरा स्थित स्किम्स अस्तपाल में कोरोना की पहली खुराक ली थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उमर अब्दुल्ला के पिता डॉ फारूक अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती कराने संबंधी लिखे गए ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके तेजी से सुधार की कामना की है। उन्होंने लिखा कि “डॉ0 फारूक अब्दुल्ला जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ मैं आपके पूरे परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।” उमर ने भी तुरंत उन्हें जवाब देते हुए लिखा कि “मेरे पिता और परिवार की ओर से मैं आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद करता हूं।” प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और महबूबा मुफ्ती सहित अन्य लोगों ने भी डॉ. फारूक अब्दुल्ला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!