Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा की सल्ट उपचुनाव : BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 6 से 11 अप्रैल 2021 तक पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में करेंगे रैलियों को संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक छह से 11 अप्रैल तक उत्तरकाशी और ऊधमसिंहनगर जिलों का भ्रमण करने के साथ ही विधानसभा की सल्ट सीट के उपचुनाव के मद्देनजर सल्ट क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में आयोजित रैलियों को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कौशिक छह अप्रैल को उत्तरकाशी में युवा मोर्चा व महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। बडकोट में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सात अप्रैल को वह ब्रह्मखाल मंडल के ग्योला बूथ पर बूथ इकाई अध्यक्ष के घर पर जलपान करने के साथ ही पार्टी का झंडा फहराएंगे।

इसके बाद वह उत्तरकाशी में आयोजित रैली में भाग लेंगे और फिर जिले के कार्यकत्र्ताओं संग बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि कौशिक आठ अप्रैल को देहरादून से सल्ट जाएंगे और वहां विभिन्न स्थानों पर चुनावी रैलियों को संबोधित करने के साथ ही चुनावी समीक्षा बैठक भी लेंगे। नौ अप्रैल को वह रुद्रपुर पहुंचकर युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसी दिन वह उधमसिंहनगर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 10 व 11 अप्रैल को कौशिक सल्ट क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमों के मद्देनजर प्रदेश पदाधिकारियों को समन्वयक की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!