Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेश

बारामुला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान बलिदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, श्रीनगर जिला बारामुला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी बलिदानी हुआ है। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। यही नहीं, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

आइजीपी विजय कुमार ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। यही नहीं, ये पिछले 3-4 महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस को इस बात का पता चल गया था और उसी दिन से हम इन्हें ट्रैक कर रहे थे। आइजीपी ने बताया कि इस साल अब तक हमने 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले हनीफ, अली भाई और शाह वली के रूप में हुई है

पुलिस ने बताया कि बारामुला के करेरी इलाके में यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई। इलाके में आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गए। इलाके की घेराबंदी करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू की। जैसे ही सुरक्षाकर्मी तलाशी लेते हुए नाजीभट चौराहे के नजदीक पहुंचे, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। अचानक से की गई इस गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आतंकवादियों की गोलीबाी का जवाब देते हुए जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

गोलीबारी के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने अपनी पोजीशन ली और आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी के बीच सुरक्षाकर्मी उन्हें बार-बार आत्मसमर्पण करने केे लिए भी कहा गया परंतु वे हथियार डालने के लिए नहीं माने। इसी बीच सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में एक के बाद एक तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया। 

आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और आतंकी मौजूद नहीं है, तो अभियान को समाप्त करने की घोषणा की गई। सूत्रों ने बताया कि तीनों पाकिस्तानी आतंकियों को टारगेट किलिंग व अमरनाथ यात्रा पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!