Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
फिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म पृथ्वीराज को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि मेकर्स पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है और फिल्म की इस स्पेशल स्क्रीनिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिल्म को देखेंगे। इस जानकारी को फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश मंगलवार को साझा की है।

फिल्म निर्देशक ने गृह मंत्री के फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा, ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि हमारे देश के माo गृह मंत्री, अमित शाह जी, भारतमाता के सबसे बहादुर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनने जा रहे हैं। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया। गृह मंत्री 1 जून को होने वाली स्पेशल स्क्रीनिंग में पृथ्वीराज को देखेंगे।

मंगलवार को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर की शुरूआत सम्राट पृथ्वीराज के सम्राज्य में घुसपैठियों के हमले से होती है। जिसके बाद आक्रमण से हैरान अक्षय कुमार अपनी प्रजा की मर्जी पूछते हुए युद्ध की बात करते हैं। फिर शुरू होती है युद्ध की तैायरी। जहां, संजय दत्त, सोनू सूद समेत सभी अक्षय के समर्थन में खड़े नजर आते हैं। एक मिनट और ग्यारह सेकेंड के इस ट्रेलर में दो राजाओं की फौज आपस में भिड़ते हुए दिखती है। साथ ही ट्रेलर में मानुषी छिल्लर का राजपूतानी अवतार देखने को मिल रहा है।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म निडर, पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता, अदम्य सहास पर आधारित है, जो क्रूर आक्रमणकारी मोहम्मद गौरी से युद्ध करते हैं। फिल्म ऐतिहासिक 1191-92 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए भीषण युद्ध को भी दिखाया जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य पृथ्वीराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 3 जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!