Breaking News :
>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक रुहेला ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक रुहेला ने नगर निकाय चुनाव नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के वार्ड नंबर 6 धनपुर में सभासद रिक्त पद के चुनाव हेतु निष्पक्ष, पारदर्शिता, निर्भिघ्न सम्पन्न कराने हेतु सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है इसलिए नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में आर्दश आचार संहिता प्रभावी हो गयी है सभी राजनैतिक दल आर्दश आचार संहिता का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल सभा अथवा जलुस निकालने से पूर्व अनुमति लेगें तथा सरकारी व सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग कतई नहीं लगाएंगे, निजी भवन भूमि में होर्डिंग पोस्टर बैनर अन्य प्रचार सामाग्री लगाने हेतु निजी भवन भूमि स्वामी की स्वीकृति अनुमति आवश्यक होगी। उन्होंने कहा कि मत प्राप्त करने के लिए जाति,सम्प्रदायिक भावनाओं की दुहाई नहीं देंगे तथा मजिस्द, गिरजाघर, मंदिरों पूजा के अन्य स्थानों का निर्वाचन प्रचार के मंच के रूप में प्रयोग कतई नहीं किया जाएगा। राजनैतिक दल व अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि उनके समर्थक अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं-जुलूसों आदि में बाधायें उत्पन्न न करेंगे तथा एक दूसरे के पोस्टर बैनर आदि नहीं हटाएंगे। सभा तथा जुलूस के आयोजन से पूर्व सभी राजनैतिक दल स्थान स्वीकृति लेते हुए पुलिस व प्रशासन को सभा स्थल, जुलूस निकलने का समय कहां से कहां तक जाएगा आदि की सूचना अनिवार्य रूप से देंगे ताकि यातायात को नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिएआवश्यक इंतजाम किया जा सके।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन में वाहनों में लाउडस्पीकर लगाने व प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर बैनर पॉम्लेट आदि का मैटर अनिवार्य रूप से सम्बंधित आरओ से स्वीकृत कराना होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की स्वीकृति लेने हेतु आदि की जानकारी सम्बंधित आरओ व एसडीएम से ली जा सकती है।

बैठक में एसपी अपर्ण यदुवंशी, सीडीओ गौरव कुमार,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, उत्तराखण्ड क्रान्ति दल विष्णुपाल सिंह रावत, बसपा जिलाध्यक्ष विजयपाल तंगानी आदि उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!