Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के 5 साल पूरे, सीएम धामी बोले, “ड्रग्स-फ्री उत्तराखंड हमारा संकल्प”

चार वर्षों में हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने में मिली बड़ी सफलता

राज्यभर में नशा मुक्त केंद्रों की स्थापना से उपचार और पुनर्वास में आया सुधार

ड्रग माफियाओं पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : कई गिरोहों का हुआ पर्दाफाश

नशा मुक्त उत्तराखंड को सामूहिक जनआंदोलन बनाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 नवम्बर 2025, देहरादून। ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते चार वर्षों में उत्तराखंड ने नशे के खिलाफ सबसे व्यापक और संगठित लड़ाई लड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार के निरंतर प्रयासों और जनसहभागिता से बड़ी संख्या में युवाओं को नशे की चपेट से बाहर निकालकर मुख्यधारा में लाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने नशामुक्ति को मिशन मोड में चलाते हुए विभिन्न जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना की है, जहाँ आधुनिक सुविधाओं, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग और पुनर्वास सेवाओं के माध्यम से पीड़ितों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के कई युवा नशे से लड़कर न सिर्फ स्वस्थ जीवन जी रहे हैं बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

सीएम धामी ने कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी नहीं, बल्कि सामाजिक अभियान है जिसे गाँव-गाँव और शहर-शहर तक पहुँचाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों और स्थानीय संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने नशे के अवैध कारोबार पर भी सख्त रुख अपनाने की बात दोहराई। उन्होंने बताया कि राज्य में ड्रग माफियाओं और स्मगलरों के खिलाफ पुलिस एवं नारकोटिक्स विभाग लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। कई गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है और नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। धामी ने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान नशा-मुक्ति को बढ़ावा देने वाली कई प्रदर्शनी, जागरूकता गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने नशा-मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प भी दोहराया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!