Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड को FICCI द्वारा आयोजित ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड-2025’ में सर्वश्रेष्ठ उभरता राज्य का खिताब

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 नवम्बर 2025, देहरादून। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश को ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025’ में सर्वश्रेष्ठ राज्य (उभरता हुआ) का गौरव हासिल करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरे उत्तराखंड को बधाई दी है। मंत्री रेखा आर्य ने इस उपलब्धि को प्रदेश के खेल विकास के प्रति समर्पण और खेलों के क्षेत्र में किए गए निरंतर प्रयासों का जीवंत प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखंड की खेल नीतियों और खिलाड़ियों के समर्पण की प्रमाणिकता है, जिसने उत्तराखंड की खेल छवि को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सशक्त नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं, जिससे खेल जगत में उत्तराखंड की नई पहचान बनी है।

rekha

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन ने खेल जगत में उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है, साथ ही खेलों में युवा प्रतिभाओं को उभरने का अवसर दिया है और प्रदेश में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ खेलों की संस्कृति को मजबूती प्रदान की है।

मंत्री ने पूरे प्रदेशवासियों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर उत्तराखंड को खेलों में अभूतपूर्व सफलता के साथ और भी ऊँचा ले जाएंगे।

इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2025 समारोह का आयोजन 21 नवंबर 2025 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के फिक्की फेडरेशन हाउस में किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!