Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम- महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय- रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
अल्मोड़ाउत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची : रेखा आर्या

बेह गागिल व बिमौला गांव में जन मिलन कार्यक्रम

सिंचाई योजना, सड़क निर्माण सुमित योजनाओं के लिए विधायक निधि देने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 नवम्बर 2025, सोमेश्वर /अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बेह गागिल गांव और बिमौला गांव में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याओं और आकांक्षाओं को सुना। उन्होंने सिंचाई योजना के विस्तार के लिए 90 लाख रुपए के अनुमोदन की जानकारी दी । चार योजनाओं के लिए उन्होंने विधायक निधि से धनराशि जारी करने की घोषणा की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए समर्पित है। बेह में प्राथमिक विद्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन की समस्या दूर करने हेतु बच्चों को पास के इंटर कॉलेज में शिफ्ट करने का त्वरित निर्णय लिया और इस बारे में विभाग के अधिकारीयों को निर्देशित किया।

मंत्री रेखा आर्या ने आंगनबाड़ी केंद्र और मिनी स्टेडियम बनाने की मांग पर कहा कि इसके लिए गांव के लोग उचित जमीन की व्यवस्था करें, उन्होंने इसके लिए सरकार से धन स्वीकृति कराने का वादा किया।

खनिया तोप-पिटोड़ा के बीच सीसी मार्ग के निर्माण हेतु विधायक निधि से ढाई लाख रुपए जारी करने की भी घोषणा की।

स्याही देवी मंडल के बिमौला गांव में आयोजित कार्यक्रम में देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण, कोसी बैराज से तल्ला बिमौला सड़क मार्ग एवं शमशान घाट में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रत्येक के लिए दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्वार के लिए जिला योजना से धन आवंटन का आश्वासन भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड की मातृ शक्ति के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास पर बल दिया।

कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

मनीषा बिष्ट (ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हवालबाग), भूपेंद्र सिंह (प्रतिनिधि), प्रकाश जोशी (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), पूरन तिवारी, आनंद भट्ट, गोपाल जोशी, मोहन बिष्ट, लीलाधर तिवारी, दीवान बिष्ट, उमेश बिष्ट, राजेंद्र सिंह, देवी दत्त जोशी, हरीश जोशी, हिमांशु बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, राहुल नेगी, पवन जोशी, आनंद नेगी, पान सिंह बिष्ट, विक्की बिष्ट, हिमांशु जोशी, आनंद बिष्ट, खिमानंद तिवारी, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, सागर मेहता, पूरन सिंह, सुनील बिष्ट पंकज, अजय मेहरा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!