Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन विभाग सभी जिलों में भूकंपरोधी भवनों का माडल तैयार करेगा” : धन सिंह रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून।  आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन विभाग सभी जिलों में भूकंपरोधी भवनों का माडल तैयार करेगा, ताकि स्थानीय निवासी इसके अनुरूप अपने भवनों का निर्माण करा सकें। इसके साथ ही राज्यभर में राज मिस्त्रियों को भूकंपरोधी तकनीक से भवन बनाने के लिए विशेषज्ञ संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डा धन सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री डाॅo धन सिंह रावत ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से राज्य के दूरदराज एवं संवेदनशील क्षेत्रों के गांवों में आवंटित सेटेलाइट फोन का सही उपयोग न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने महिला एवं युवक मंगल दलों के लिए जिला स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर भी बल दिया। इनमें जिलों के प्रभारी मंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी वित्तीय वर्ष में एसडीआरएफ का बजट पांच गुना बढ़ाते हुए दो सौ करोड़ रुपये रखा जाए। साथ ही राज्य सरकार के पीएलए में बीते वित्तीय वर्ष के बजट में शेष 186 करोड़ की राशि की अनुपूरक मांग का प्रस्ताव विधानसभा के आगामी सत्र में रखने के निर्देश भी दिए।

विभागीय सचिव एस.ए. मुरुगेशन ने बताया कि गैरसैंण में आपदा प्रबंधन एवं शोध संस्थान की स्थापना के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवगत कराया है कि 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के उपरांत मदों व मापदंडों के पुनर्निधारण के बाद इस प्रस्ताव पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एसडीआरएफ के तहत सभी जिला व तहसील मुख्यालयों के लिए 123 कैंपर वाहन खरीदने की स्वीकृति के साथ ही राजस्व परिषद को 9.81 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। बैठक में यह भी बताया गया कि पंचायत प्रतिनिधियों, युवक व महिला मंगल दलों, ग्राम व वन प्रहरियों, टैक्सी चालकों, पोर्टर आदि को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, खोज एवं बचाव और प्राथमिक चिकित्सा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 25-25 सदस्यों के दल को पांच-पांच दिन का यह प्रशिक्षण उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में दिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!