Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली की अदालत ने मुख्यमंत्री केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य 9 को जारी किया नोटिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। वर्ष, 2018 में दिल्ली के तत्‍कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें 2018 में कथित तौर पर दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर हमला करने के एक मामले में आरोप मुक्त करने को चुनौती दी गई है

विदित रहे कि इस मामले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी  के 2 विधायकों पर आरोप तय किए गए थे, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 9 आम आदमी पार्टी विधायकों को बरी कर दिया था। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान, और आप विधायक प्रकाश जरवाल पर आरोप तय किए। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य आरोपितों को बरी करने के फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है।

सोमवार को सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 9 अन्य को 11 अगस्त को राजनेताओं को बरी करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के अलावा, विधायक राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीन कुमार, अजय दत्त, संजीव झा, रितुराज गोविंद, राजेश गुप्ता, मदनलाल और  दिनेश मोहनिया आगामी 23 नवंबर तक जवाब दाखिल करें। इसे के साथ आरोपित आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान और  प्रकाश जारवाल को चार्ज फ्रेम करने के बाबत नोटिस जारी हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!