Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

एक बूथ पर तीस यूथ के नारे के साथ प्रत्येक गाँव में बूथ कमेटी का गठन कर मजबूत टीम गठित कर रही है कांग्रेस

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार, हल्दूचौड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए एक बूथ पर तीस यूथ के नारे के साथ प्रत्येक गाँव में बूथ कमेटी का गठन कर 15 से 30 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जा रही है। इसी क्रम में पिछले 10 दिन के भीतर 6 गांवों में बूथ कमेटी का गठन कर दिया गया है। साथ ही 30 कर्मठ कार्यकर्ताओं की एक टीम भी गठित की गई है। बूथ कमेटियों को निर्देशित किया गया है कि वह भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में पहुंचे। हल्दूचौड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने बताया कि बमेटा बंगर केशब, जयपुर खीमा, दुम्का बंगर बच्चीधर्मा, जयपुर बीसा समेत छह गांवों में बूथ कमेटी का गठन कर दिया गया है।

बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी ने बताया कि बताया कि बिन्दुखत्ता के सभी 29 बूथों पर बूथ कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा बिन्दुखत्ता में पूर्व में भी बूथ कमेटी का गठन किया गया था। जिनमें से कई कमेटियां सक्रिय हैं इसलिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। जबकि जो कमेटी या निष्क्रिय थी उन का पुनर्गठन कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!