Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दीपोत्सव कार्यक्रम का किया निरीक्षण

  • श्रीराम, सीता व लक्ष्मण का तिलक लगा किया स्वागत।
  • इस बार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपोत्सव पर अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाएगी।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवम्बर 2021, बुधवार, अयोध्या। दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या पहुंच गए हैं। दीपोत्सव लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की स्मृति का महोल्लास है। यह उल्लास दीपावली के रूप में युगों से प्रवाहमान रहा है और 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे मेगा इवेंट के रूप में नया तेवर-कलेवर प्रदान किया।

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव 2021 को पहले से अधिक भव्य और अविस्मरणीय बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दीपोत्सव पर अयोध्या नगरी में 12 लाख दीये जलाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी इस भव्य आयोजन के साक्षी पहुंच गए हैं। दीपोत्सव को देखने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की एक टीम अयोध्या में है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए मिट्टी के एक दीए को कम से कम पांच मिनट तक जलाना होगा। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के काम में 12 हजार स्वयंसेवी करेंगे। रामनगरी के अन्य पौराणिक स्थलों एवं मंदिरों पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे।

राम की पैड़ी परिसर में दीपों को बिछाए जाने का काम मंगलवार को देर रात तक पूरा किया जाता रहा। बुधवार को प्रथम बेला तक इन दीपों में तेल और बाती डाले जाने का अभियान शुरू होगा। सायं 4:45 बजे से दीपों का प्रज्जवलन शुरू होगा। रामकी पैड़ी के 32 घाटों पर दीपों को प्रज्जवलित करने के काम में 12 हजार स्वयंसेवी लगाए गए हैं। रामकी पैड़ी पर नौ लाख और रामनगरी के अन्य पौराणिक स्थलों एवं मंदिरों पर तीन लाख दीप जलाए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में पहली बार दीपोत्सव का आयोजन किया था। दीपोत्सव की शुरुआत 51 हजार दीयों से हुई थी। इसी तरह 2018 में 3,01,152, वर्ष 2019 में 4,04,226 मिट्टी के दीये, वर्ष 2020 में 6,06,569 मिट्टी के दीये सरयू के तट पर जलाए गए थे। इस बार के दीपोत्सव में 12 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। सरयू के तट पर रामायण की गाथा को भी अमर बनाया जाएगा। साथ ही, ‘लेजर लाइट’ में भव्य रामायण का ‘हेरिटेज’ तरीके से शो दिखाया जाएगा।

हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा दीपोत्सव : 

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भव्य राम मंदिर के निर्माण से यहां पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार भारत सरकार की सहायता से इस दिशा में काम कर रही है।

सीएम योगी देंगे अयोध्या को सौगात :

दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। ये विकास परियोजनाएं लगभग 678.65 करोड़ की हैं। इसमें मार्ग, सीवर के साथ ही पेयजल पाइप लाइन व अन्य योजनाएं भी शामिल हैं।

लोक संस्कृति को जीवंत कर रहा दीपोत्सव :

दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, झारखंड, नोएडा, झांसी, नागपुर, पंजाब आदि राज्यों के करीब 1200 कलाकार लोक संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ के करीब एक दर्जन कलाकार अवधी लोकनृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। जयपुर का कालबेलिया नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, बांदा का पाई डंडा, मथुरा का बम रसिया, झांसी का राई, सोनभद्र के मादल वादन के जरिये लोक संस्कृति की समृद्धि की झलक दिख रही है। हरियाणवी नृत्य, झारखंड का छाऊ नृत्य झांकियों को भव्यता दे रहा है।

त्रेतायुगीन प्रसंगों को जीवंत करने वाली झांकियां : उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने साकेत महाविद्यालय से दीप उत्सव शोभा यात्रा को ज कलाकार सुदर्शन पटनायक की परंपरा आगे बढ़ाते हुए दीपोत्सव की पूर्व संध्या को अविस्मरणीय बनाया। उन्होंने पुण्य सलिला सरयू की रेत से श्रीराम और भरत के मिलन का मनोहारी अंकन किया।

राम मंदिर की नींव पर जलाए जाएंगे 51 हजार दीये :

इस बार के दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर दस लाख दो हजार दीप जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी के अलावा राम मंदिर परिसर में भी ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाने की तैयारी चल रही है। रामलला के वैकल्पिक गर्भगृह के अलावा निर्माणाधीन राम मंदिर परिसर का कोना-कोना दीपों के प्रकाश से आलोकित किया जाएगा। निर्माणाधीन राम मंदिर की नींव पर कतारबद्ध दीप सजाए जा रहे हैं। कुल एक लाख 22 हजार वर्ग फीट क्षेत्रफल में पंक्तिबद्ध दीप रखे गए हैं। राम मंदिर में अब तक 30 हजार दीपों को जलाने का लक्ष्य था, लेकिन योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर इनकी संख्या 51 हजार कर दी गई है।

रामनगरी में दिग्गजों का जमावड़ा होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सवा दो बजे रामनगरी पहुंचेंगे। वे रामकथा पार्क में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगवान राम, सीता व लक्ष्मण जी के स्वरूपों का माल्यार्पण और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद रामकी पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव में शामिल होने के लिए जाएंगे। दोनों कार्यक्रमों में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशवप्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा साकेत महाविद्यालय से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आएंगी।

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!