Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर पहुँचे सीएम योगी ने जनता दर्शन में 200 से अधिक लोगों के दर्द को सुना और समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, गोरखपुर। 5 दिन के दौरे पर बीती 12 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने अंतिम दिन शनिवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 200 से अधिक लोगों के दर्द को सुना और उसके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वह अधिकारियों को भी इस बाबत निर्देश भी देते रहे कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सुबह से ही लग गई थी फर‍ियाद‍ियों की भीड़

नवरात्र और विजयादशमी के परंपरागत आयोजनों में व्यस्त होने के चलते मंदिर में रहने के बावजूद मुख्यमंत्री बीते तीन दिन से जनता दर्शन नहीं कर पा रहे थे। हालांकि लोग आकर निराश न लौटें, इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दे रखा था। ऐसे मेें जनता दर्शन के लिए हिंदू सेवाश्रम में अधिकारी प्रतिदिन निर्धारित समय पर मौजूद रहते थे। शुक्रवार को जैसे ही मुख्यमंत्री आनुष्ठानिक कार्यक्रमों से निवृत्त हुए, शनिवार की सुबह ही जतना दर्शन को पहुंच गए।

गायों को खिलाया गुड़ व चना

गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने उन्हें देखा तो लगा जैसे कि हर समस्या का समाधान मिल गया। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में मौजूद हर पुरुष और महिला के पास खुद गए और उनकी समस्या सुनी, उससे जुड़ा आवेदन पत्र लिया। विभागवार वह उन आवेदनों को अधिकारियों के हाथों में देते रहे और निस्तारण के लिए सहेजते रहे। समस्या कहने आने वालों में महिलाओं की तादाद अधिक रही। इससे पहले मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। बाबा गोरखनाथ और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। जनता दर्शन के बाद वह गो-सेवा के लिए गोशाला गए। हमेशा की तरह उन्होंने कुछ वक्त अपने श्वान कालू और गुल्लू के साथ भी गुजारा।

जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवेदनशील रहें अफसर : सीएम योगी

जनता दर्शन के दौरान जब कुछ महिलाओं ने आयुष्मान और आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने इसे काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति वह संवेदनशील रहे। कोई पात्र व्यक्ति इसका लाभ पाने से छूटना नहीं चाहिए। ऐसा सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कीजिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!