Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

बाबा केदारनाथ के दर्शनों को उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 60 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शनों को पहुँचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2021, शनिवार, रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ दर्शनों को आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रियों की भीड़ के चलते गौरीकुंड (केदारनाथ) हाइवे पर दोपहर को कुंड से गुप्तकाशी तक तकरीबन पांच किमी लंबा जाम लग गया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम को खुलवा सकी। तब जाकर यात्रा सुचारु हुई। यात्रा प्रशासन की ओर से यात्रियों को अलग-अलग पड़ावों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रा बाधित न हो।

अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। बीते कुछ दिनों से यात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है और रोजाना छह हजार से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे कपाटबंदी की तिथि नजदीक आ रही है, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड, सीतापुर, रामपुर, फाटा आदि पड़ाव स्थल यात्रियों से पैक हो गए हैं। हेलीपैड भी फुल हैं। वहीं, भीड़ बढ़ने के कारण शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से 33 किमी आगे कुंड-गुप्तकाशी के बीच पांच किमी लंबा जाम लग गया।

गंगोत्री और यमुनोत्री में बढ़ रहे यात्री

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की आमद लगातार बढ़ती जा रही है। गंगोत्री में अब तक 15187 और यमुनोत्री में 12930 यात्री दर्शन कर चुके हैं।

तीन घंटे बद रहा बदरीनाथ हाइवे

बदरीनाथ हाइवे भी चमोली व जोशीमठ के बीच पाखी के पास नवर्निमित पुल के गार्डर चढ़ाने के कारण सुबह सात बजे से तीन घंटे तक बंद रहा। यहां एनएच की ओर से दो क्रेन लगाई गई थी, जिससे हाइवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सुबह दस बजे हाइवे यातायात के लिए खुल पाया। बदरीनाथ धाम में अब तक 36352 यात्री दर्शन कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!