Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘अमित शाह अभिभावक की तरह उत्तराखंड की चिंता करते हैं’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अभिभावक की तरह उत्तराखंड की चिंता करते हैं। हाल में आई आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान शाह ने राज्य की हरसंभव सहायता की और अभिभावक के रूप में साथ दिया। गृह मंत्री ने तत्परता दिखाते हुए बचाव एवं राहत कार्यों के लिए सेना के तीन हेलीकाप्टर उपलब्ध कराए। इससे 500 से अधिक व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने में मदद मिली

गृह मंत्री अमित शाह के हाथों सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की लांचिंग, उद्घाटन व शिलान्यास के बाद हुई सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जून 2013 की आपदा से सबक लिया। मौसम विभाग का अलर्ट मिलते ही मशीनरी को सक्रिय कर अनेक कदम उठाए गए। तब डेढ़ लाख से अधिक यात्री उत्तराखंड में थे और सभी सुरक्षित रहे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी रेखांकित किया। यह भी बताया कि राज्य ने कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिसंबर से पहले अक्टूबर में ही हासिल कर लिया।

रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड के लिए आज का दिन एतिहासिक है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि कोरोनाकाल में भी उत्तराखंड में विकास का दीपक निरंतर जलता रहा। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संभव हो पाया। सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, एमपैक्स कंप्यूटरीकरण आदि के बारे में बताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाo हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत व अरविंद पांडेय, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा, माला राज्यलक्ष्मी शाह, दुष्यंत गौतम, नरेश बंसल, रेखा वर्मा व लाकेट चटर्जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंचे खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को वहां से जाना पड़ा। हुआ यूं कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शाह के पहुंचने से पहले प्रदेश कैबिनेट के सदस्यों के साथ ही सांसद, महापौर, धर्मपुर क्षेत्र के विधायक मंच पर पहुंचे। इसी दौरान विधायक चैंपियन भी मंच पर पहुंचे और बैठ गए। फिर बात सामने आई कि मंच पर विधायकों के बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसके बाद चैंपियन ने सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत व राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत से बात की और फिर मंच से उतरकर आयोजन स्थल से ही चले गए।

कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की पत्रिका सहकार से समृद्धि का गृह मंत्री शाह समेत अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। इसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही सहकारिता मंत्री डा0 धन सिंह रावत की पीठ भी थपथपाई। अपने संबोधन में उन्होंने डा0 रावत को अपना मित्र बताया और सहकारिता के क्षेत्र में उठाए गए कदमों के लिए उनकी सराहना की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!