Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया”

  • हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे : सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में विपक्षी दलों के कार्य को लेकर उनके ऊपर जोरदार हमला बोला। गन्ना संस्थान के हाल में उन्होंने विपक्षी के देश तथा प्रदेश के कार्यकाल की भाजपा की सरकारों के कार्यकाल की तुलना की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब अमन-चैन दिखने लगा है। हमने कानून-व्यवस्था पर काफी जोर दिया है। पहले गुंडे सरकारी संपत्तियों को हड़पते थे। उनकी दहशत के कारण संभ्रांत परिवार अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में डरते थे। पहले तो प्रदेश में त्यौहार से पहले कर्फ्यू लगता था। अब अपराधियों को मालूम है कि राज्य सरकार का बुलडोजर खड़ा है। गुंडे, अपराधी, माफिया पहले गरीबों की सम्पत्ति हड़प लेते थे। बहन-बेटियों का जीना दूभर था। आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का एक माहौल है। सुरक्षा का वातावरण देने में हम इसलिए सफल हुए हैं क्योंकि डबल इंजन की सरकार चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहले राम मंदिर का नाम लेने पर पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। भाजपा ने इतना बड़ा काम किया है कि लोग हैरान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया है। अब तो गोली चलवाने वाले भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम देख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब छद्म भेष में लोग अपने आपको रामभक्त बताएंगे। भाजपा ने जो कहा वो कर के दिखाया, हमने कहा था रामलला हम आएंगे,मंदिर वहीं बनाएंगे। और मोदी जी मंदिर बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले बिजली सिर्फ तीन-जिलों में ही 24 घंटा तक मिलती थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली लगातार मिल रही है। इतना ही नहीं एक करोड़ 51 लाख से अधिक गरीबों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। जिससे कि वह लोग भी सुविधा का लाभ लें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि देश में अटल के कार्यकाल को छोड़ दें तो भारत और भारतीयता के बारे में कोई चर्चा नहीं करता था। गांव, गरीब, नौजवान, महिला, किसान, व्यापारी के बारे में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं था। भाजपा की सरकार के 20214 से देश में तथा 2017 से उत्तर प्रदेश में आने के बाद फर्क बहुत स्पष्ट है। आप देख ही रहे होंगे कि 2014 के पहले भारत क्या था और 2014 के बाद भारत आज कहां है। 2014 के पहले भारत के अंदर अविश्वास, अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण था। 2014 के पहले देश के अंदर रोज एक नया घोटाला आता था। अब तो लोगों को ढ़ूंढने पर भी घोटाला नहीं मिल रहा है।

योगी ने कहा, देश के अंदर सैकड़ों संस्थाओं का नामकरण नेहरू खानदान के नाम है। लेकिन महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण हमारी सरकार ने किया। बहराइच मेडिकल कॉलेज का नाम महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमारी सरकार ने किया। फर्क साफ है। एक राष्ट्ररक्षक के रूप में, हिन्दू रक्षक के रूप में महाराज सुहेलदेव को सम्मान देता है, और दूसरा अपने वोटबैंक खिसक न जाए इसलिए महाराज सुहेलदेव का नाम ही नहीं लेते हैं। इसके पहले प्रतापगढ़ से सांसद और भाजपा पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!