Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

राजकीय सम्मान के साथ हुआ एक्टर पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार

  • नम आंखों से फैंस ने दी विदाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार, बेंगलुरु। कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर का बेंगलुरु में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्हें विदाई देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपर-स्टार पहुंचे। हालांकि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को ही किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता तब तक अमेरीका से भारत पहुंच नहीं पाईं थीं। इसलिए उन्हें रविवार सुबह परिजनों की मौदूजगी में दफनाया गया।

पीएम मोदी और सीएम बसवराज बोम्मई सहित कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शो व्यक्त किया। पुनीत के अंतिम दर्शनों के लिए फैंस की इतनी भीड़ जमा हो गई कि हालात बिगड़ता देख प्रशासन को धारा 144 लगानी पड़ी।

पुनीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन की खबर सुनकर ही 2 फैंस की सदमे के चलते मौत हो गई। एक फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, बेंगलुरु शहर में धारा 144 लगी है और उसे हाई अलर्ट पर रखा गया है। कांतीरवा स्टेडियम, जहां पुनीत की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, वहां शुक्रवार शाम से ही लाखों फैंस अपने पावर स्टार को अंतिम विदाई देने के लिए खड़े थे।

विदित रहे कि सिर्फ 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाले पुनीत ने आम लोगों के लिए काफी काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान पुनीत ने सीएम रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए थे। पुनीत ने 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और 1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी उठाई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!