Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर दिल्ली दौरे पर, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली जा रहे हैं। दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान वह गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। करीब सवा माह के अब तक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री का यह तीसरा दिल्ली दौरा है। माना जा रहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह पर्यटन, सीमांत क्षेत्रों के विकास समेत अन्य विषयों पर केंद्र से कुछ सौगात देने का आग्रह कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को उनका दिल्ली में जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। बुधवार को वह गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह पर्यटन, जल जीवन मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम समेत राज्य और राज्यवासियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करेंगे।

सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री के दो दिनी दिल्ली दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री केंद्र से राज्य के कुछ नई योजनाओं की मांग कर सकते हैं, जिसका फायदा चुनाव में मिले। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत वह केंद्रीय मंत्रियों से कुछ टिप्स भी ले सकते हैं।

वजह ये कि जिन परिस्थितियों में धामी मुख्यमंत्री बने हैं, उसमें उनके लिए काम करने के लिए वक्त काफी कम है। छह-सात माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। जाहिर है कि चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री के सामने खुद को साबित करने की चुनौती भी है। ऐसे में केंद्रीय योजनाएं चुनाव में बड़ा संबल बन सकती है।

प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी बेहद गंभीरता से ले रहा है। इस कड़ी में उत्तराखंड के प्रवास पर आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 20 व 21 अगस्त को देहरादून में भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के साथ ही विभिन्न विषयों पर मंथन करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के दौरा फाइनल होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रीय करीब 10 बैठकें लेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!