Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नैनीताल नगर पालिका के 9 सभासदों का प्रतिनिधिमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, नैनीताल। नैनीताल नगर पालिका की नौ सभासदों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने पहुँचा। जहां उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं से सीएम को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंप मालरोड का ट्रीटमेंट करने, सूखाताल झील के पुनर्निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने समेत विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

कुमाऊं सभासद संगठन से जुड़े नैनीताल के नौ सभासदों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार रात सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम के साथ सभासदों की संक्षिप्त वार्ता भी हुई। वार्ता में सभासदों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से सीएम को अवगत कराया। कृष्णापुर सभासद कैलाश रौतेला ने क्षेत्र में प्रस्तावित मार्ग की निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं को सीएम के सामने रखा।

सभासद रेखा आर्य ने बलियानाले क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन के कारण लोगों को विस्थापन को लेकर खड़ी हो रही समस्या से सीएम को अवगत कराया। अयारपाटा सभासद मनोज साह जगाती ने शहर में बढ़ रहे स्मेक के कारोबार, सूखाताल झील के पुनर्निर्माण कार्य मे गुणवत्तापरक कार्य नहीं होने और टूटी मालरोड का ट्रीटमेंट नहीं होने से भविष्य में संभावित परेशानी से सीएम को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में सभासद भगवत रावत, कैलाश रौतेला, मनोज साह जगाती, राजू टांक, सागर आर्य, निर्मला चंद्रा, रेखा आर्य, सुरेश चंद्र, गजाला कमाल मौजूद रहे।

सभासदों ने सीएम को ज्ञापन सौंप शहर के सभी वार्डो में भवन बनाने की स्वीकृति देने, खस्ताहाल सीवर लाइनों का पुनर्निर्माण करने, नैनी झील से जुड़े नालों की सफाई और पुनर्निर्माण करवाने, शहर में जिला विकास प्राधिकरण की मनमानी रोकने और कर्मचारियों व अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाने, पानी और बिजली के बिलों में अनियमितता दूर करने, रैमजे अस्पताल में आईसीयू व वेंटिलेटर रूम बनवाने और पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन एरियर और ग्रेजुएटी के लंबित भुगतान को शासन की ओर से जारी करवाने की मांग की। जिस पर सीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!