Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से भाजपा सांसदों की गैर-हाजिरी पर जताई नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में भाजपा सांसदों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सोमवार को सदन में अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों की लिस्ट मांगी है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में बोलते हुए मोदी ने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से उन लोगों का ब्योरा देने को कहा जो मतदान के समय सदन में मौजूद नहीं थे।

बता दें कि राज्यसभा में सोमवार को संक्षिप्त चर्चा के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच अधिकरण सुधार विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी गई। इस विधेयक में चलचित्र कानून, सीमा शुल्क कानून, व्यापार चिन्ह कानून सहित कई कानूनों में संशोधन करने का प्रस्ताव किया गया है। विपक्ष ने इस विधेयक को सेलेक्ट कमिटी में भेजने का प्रस्ताव रखा और बाद में उस पर वोटिंगकी मांग की। हालांकि इस दौरान सदन ने 44 के मुकाबले 79 मतों से विपक्ष के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया। राज्यसभा में वर्तमान में भाजपा के कुल 94 सदस्य हैं।

संसदीय दल की बैठक के दौरान, पीएम मोदा ने सांसदों से खिलाड़ियों की प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए कहा है। पीएम ने सांसदों को आवाहन किया है कि वो अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन करें। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को कहा है कि कोई भी गरीब परिवार आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के बिना नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने देश भर में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!