Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को भीड़ प्रबन्धन हेतु श्रद्धालुओं को विभिन्न स्थानों पर रोके जाने के निर्देश दिए, साथ ही आवश्यकता के अनुसार फिजिकल बैरियर भी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को कैरिंग कैपेसिटी से अधिक लोगों को आगे न जाने देने की बात भी कही। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने अपने स्तर पर लोकल प्लान बनाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कम्युनिकेशन और इन्फोर्मेशन के लिए प्लान तैयार किया जाए कि चारधाम परिसर में कैरिंग कैपेसिटी फुल होने के बाद व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालुओं को निचले पढ़ावों में रोका जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से श्रद्धालुओं को बचाने हेतु शेड आदि की भी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें। उन्होंने चारों धामों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही कूड़ा निस्तारण और इसकी लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। कूड़ा निस्तारण, बिजली, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं हेतु कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन किया जा रहा है या नहीं, इसके लिए थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाए या अलग से सोर्स ऑफ इनफॉर्मेशन विकसित किया जाए ताकि सही जानकारी मिल सके।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं खेल तथा युवा कल्याण अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव श्रीमती सोनिका सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!