Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब 30 मार्च को आयेंगे उत्तराखंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2023, मंगलवार, देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अब 30 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम 31 मार्च को प्रस्तावित था। हरिद्वार में 30 मार्च को वह ऋषिकुल मैदान में आयोजित समारोह में राज्य की 670 बहुद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) को आनलाइन करने के साथ ही सहकारिता की कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह और बाद में पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दिल्ली लौटते समय वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम

  • केंद्रीय मंत्री शाह का अब आधिकारिक कार्यक्रम राज्य को उपलब्ध हो गया है।
  • इसके मुताबिक वह 30 मार्च को सुबह दिल्ली से हेलीकाप्टर से सीधे गुुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।
  • दोपहर में पौने तीन बजे वह ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज मैदान में सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
  • इसमें वह एमपैक्स को आनलाइन करने के साथ ही राज्य की 95 एमपैक्स में स्थापित जन सुविधा व जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे।
  • वह कृषि एवं औद्यानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित करने के अलावा दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण के चेक प्रदान करेंगे।
  • सहकारिता मंत्री के हाथों 95 विकासखंडों में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत संयुक्त सहकारी खेती के संचालन की शुरुआत भी की जाएगी।

पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे केंद्रीय मंत्री शाह

केंद्रीय मंत्री शाह शाम को पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना जाएंगे। उधर, केंद्रीय मंत्री शाह के हरिद्वार दौरे को देखते हुए सहकारिता विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। इस कड़ी में सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!