Breaking News :
>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका के बीच पुलिस, खुफिया विभाग की जंगलों में बसे खत्तों पर भी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2023, मंगलवार, देहरादून। फरार वारिस पंजाब दे प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका के बीच पुलिस, खुफिया विभाग और वन विभाग की तराई के जंगलों में बसे खत्तों पर भी नजर है। खत्तों में कांबिंग कर फरार चल रहे अमृतपाल सिंह का पोस्टर वन गुर्जरों को दिखाकर बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

एक सप्ताह से अधिक समय से पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। नेपाल से सटे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रास्ते विदेश भागने की आशंका के बीच जिला पुलिस भी चेकिंग कर रही है।

ऊधम सिंह नगर से लगे तराई के जंगलों में छिपकर भाग सकता है नेपाल

आशंका है कि वह उत्तर प्रदेश और ऊधम सिंह नगर से लगे तराई के जंगलों में छिपकर भाग सकता है। जिला पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वन विभाग जसपुर से लेकर खटीमा-झनकइया तक के जंगलों में बसे खत्तों में काबिंग कर रही है। जिलेभर में पुलिस अलर्ट है।  नेपाल और उत्तर प्रदेश से सटे मार्गों, संपर्क मार्ग और चोर रास्तों पर पुलिस का पहरा है। जंगलों में भी खुफिया एजेंसियों की नजर है। अमृतपाल के संबंध में सूचना देने के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।

अलर्ट मोड पर उत्तराखंड पुलिस

जी-20 सम्मेलन के बीच प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस की धमकी के बाद उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। प्रतिबंधित संगठन के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रामनगर में होने वाली जी-20 सम्मेलन को लेकर एक धमकी जारी की है। इसमें रामनगर को खालिस्तान का हिस्सा बता सम्मेलन में खालिस्तान का झंडा लगाने की बात कही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच एसटीएफ को सौंपी है। वहीं, आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने भी जिला मुख्यालय में डेरा डाल दिया है।

इस दौरान उन्होंने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन की धमकी का मामला संज्ञान में है। पुलिस सतर्क है और धमकी की जांच एसटीएफ कर रही है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *