Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्ड

विकास के लिए निगम चुनावों में भाजपा की जीत जरुरी : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 जनवरी 2025, देहरादून। देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहर से लेकर पहाड़ के सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की गंगा बह रही है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश में पहला राज्य बनने के साथ-साथ राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला राज्य भी बन गया है। प्रदेश की आर्थिकी में मील का पत्थर साबित होने वाली ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के वार्ड नं 31 कौलागढ़ से श्रीमती समिधा गुरुंग एवं वार्ड नं 35 श्रीदेव सुमन नगर की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कीर्ति बेनीवाल के समर्थन में दो अलग-अलग जगहों पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में वृद्धि हो रही है उसे देखते अब आम जनता भी कहने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना सही है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने नगर निगम चुनावों में जनता से भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल सहित भाजपा के वार्ड नं 31 कौलागढ़ से श्रीमती समिधा गुरुंग एवं वार्ड नं 35 श्रीदेव सुमन नगर की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कीर्ति बेनीवाल सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार की तेजी से चौमुंखी विकास करें।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, महामंत्री विजय गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, चुनाव प्रभारी भोपाल चंद, जोगिंदर सिंह पुण्डीर, अतुल कपूर, विशाल गुप्ता, सचिन गुप्ता, भूपेश यादव, अनिल आनंद, बीना बिष्ट, श्रीमती राखी यादव, शमशेर सिंह बिष्ट, विकास बेलवाल, तारिक हुसैन और अमित कुकरेती आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!