Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, IED के साथ 2 फिदायीन समेत 7 गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार। कश्मीर में शांति बहाली के तैनात सुरक्षाबलों की कड़ी सतर्कता की वजह से एक बार फिर घाटी को दहलने से बचा लिया गया है। कश्मीर में एक बार फिर पुलवामा कांड दोहराने की साजिश रच रहे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के दो फिदायीनों को सुरक्षाबलों ने आइईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं इन दोनों से पूछताछ के आधार पर कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पांच और आतंकियों की भी गिरफ्तारी की गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आइईडी लगाने की साजिश रचने वाले दो आतंकियों में एक बीए पार्ट-1 का छात्र शामिल है। ये सभी सात आतंकी कुछ माह पहले ही आतंकी संगठनों में शामिल हुए हैं।

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ये सभी आतंकी दक्षिण कश्मीर के इलाकों में IED या फिदायीन हमलों की योजना बना रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि पहले पकड़े गए दो युवाओं से पूछताछ के आधार पर ही अन्य पांच को गिरफ्तार किया गया। यही नहीं पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है, जिसमें आइईडी लगाई जानी थी। आइजीपी ने पत्रकारों को बताया कि अवंतिपोरा पुलिस को यह जानकारी मिली कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद मिलकर फिदायीन हमले की साजिश रच रहे हैं। यही नहीं इन हमलों की जिम्मेदारी संगठन में हाल ही में शामिल हुए कुछ युवाओं को सौंपी गई है। सूचना मिलते ही अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। इससे पहले की आतंकी साजिश को अमल में लाते सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को आइईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवाओं में बीए-पार्ट-1 का एक छात्र साहिन नजीर निवासी पांपोर भी शामिल था। पूछने पर उसने बताया कि वह सोशल मीडिया पर जारी वीडियो से प्रेरित होकर संगठन में शामिल हुआ। उसने पुलिस को उन पांच लोगों के बारे में भी जानकारी दी, जिन्होंने उसकी मदद की। वह आतंकी संगठनों के लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते थे।

पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ एक कार जिसकी नंबर JK01E-0690 भी बरामद कर ली जिसे आइईडी विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया जाना था। साहिल ने यह बात भी मानी की वे उत्तरी कश्मीर के एक ओवरग्राउंड वर्कर की मदद से IED से लैस एक वाहन को ले जाने वाले थे। हालांकि अभी तक उन्हें लक्ष्य की सूचना नहीं दी गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!