Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशविदेशस्वास्थ

भारत देगा पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन; कंगना रनौत ने किया ट्वीट ‘पाकिस्तान में जल्द होगी भाजपा सरकार……’

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। भारत कोरोना महामारी से पूरी तरह से लड़ने के लिए तैयार है। यही वजह है जो देश के कई हिस्सों में इस महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण जारी है। भारत अपने देशवासियों के लिए ही नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क के लिए वैक्सीन प्रदान कर रह है। पाकिस्तान को भी भारत जल्द ही कोरोना वैक्सीन की 1.6 करोड़ डोज मुफ्त में प्रदान करेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआइएच) के अधिकारियों ने पीएसी को बताया कि पाकिस्तान का टीकाकरण कार्यक्रम मुख्य तौर पर गावी के जरिये मिलने वाली मुफ्त वैक्सीन पर निर्भर है क्योंकि चीन निर्मित वैक्सीन कैनसिनो की कीमत पाकिस्तानी मुद्रा में प्रति व्यक्ति करीब दो हजार रुपये (13 डॉलर) पड़ेगी।

भारतीय वैक्सीन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड ‘गावी’ (वैक्सीन और टीकाकरण के लिए वैश्विक गठबंधन) के जरिए पाकिस्तान पहुंचेगी। भारत की इस मदद की देश की कई बड़ी हस्तियां तारीफ कर रही हैं। बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारों ने भी केंद्र सरकार के इस कदम की तारीफ की है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी पाकिस्तान को भारत निर्मित कोरोना वैक्सीन देने पर केंद्र सरकार की तारीफ की है।

कंगना रनोट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय देती रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की तारीफ की है। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वह भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी….. आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है … हा हा हा जबरदस्त’।

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय वैक्सीन की मदद से पाकिस्तान अपनी 4.5 करोड़ आबादी के लिए टीकाकरण शुरू करेगा। दैनिक ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक अधिकारियों ने संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) को यह जानकारी दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!