Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, 24 घंटों में आए 17,921 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इससे कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17,921 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश भर में 133 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इससे देश में कोरोना की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 9 लाख 20 हजार 46 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी बढ़ रहे हैं। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 1 लाख 84 हजार 598 एक्टिव केस हैं। भारत में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 58 हजार 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़ रहे है जो कि एक चिंता की बात है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,864 एक्टिव केस बढ़े हैं, जिससे कोरोना की एक्टिव दर बढ़कर 1.64% हो गई है। इसी दौरान देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20,652 रही जिससे रिकवरी दर बढ़कर 96.96% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.40% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 22.34 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 9 मार्च, 2021 तक 22,34,79,877 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,63,081 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 2 करोड़ 43 लाख 67 हजार 906 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से 13,59,173  टीकाकरण बीते एक दिन में किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!