Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता
क्राइम

मुंबई में BMW से ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश, डिजिटल कंपनी की COO गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में सड़क दुर्घटना के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को अपनी BMW कार से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में जुही मेहता नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह मुंबई की एक डिजिटल मीडिया और कंटेंट कॉमर्स कंपनी में मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के पद पर कार्यरत हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 30 अक्टूबर की रात करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच विले पार्ले पश्चिम में संगीत महाभारती जंक्शन के पास हुई। उस समय सांताक्रूज ट्रैफिक डिवीजन में तैनात कांस्टेबल प्रशांत गोकुल हाके एनएस रोड नंबर 10 पर प्रतीक्षा बंगले के बाहर ड्यूटी कर रहे थे।

इसी दौरान BMW और मारुति वैगनआर कार के बीच मामूली टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच में खड़े हो गए, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। मौके पर मौजूद कांस्टेबल हाके ने दोनों वाहन चालकों को गाड़ियां सड़क किनारे लगाने के लिए कहा।

आरोप है कि BMW चला रही जुही मेहता ने पुलिसकर्मी के निर्देशों का पालन करने के बजाय उनसे बहस शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, महिला ने कांस्टेबल को धमकी देते हुए कहा कि वह काफी अमीर हैं और उनकी ऊंची पहुंच है। उन्होंने अपहरण और महिला संबंधी झूठे मामले में फंसाने की बात भी कही। इस दौरान वह कथित तौर पर पुलिसकर्मी से बार-बार पूछ रही थीं कि उन्हें कितने पैसे चाहिए।

मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब कांस्टेबल कार के सामने खड़े होकर महिला को वाहन रोकने का इशारा कर रहे थे, तभी उन्होंने BMW की रफ्तार बढ़ाकर कार उनकी ओर बढ़ा दी। अपनी जान बचाने के लिए कांस्टेबल को तत्काल एक तरफ हटना पड़ा। इसके बाद महिला कथित तौर पर कार लेकर जेवीपीडी जंक्शन की दिशा में फरार हो गईं।

घटना के बाद जुहू पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने BMW के खिलाफ ई-चालान भी जारी किया है। वहीं, हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैगनआर के मालिक ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना से लेकर पुलिसकर्मी के साथ हुए विवाद और कार लेकर फरार होने तक की पूरी घटना का क्रम स्पष्ट किया जा सके। मामले की आगे की जांच जारी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.