Breaking News :
>>दून किंग राइडर और दून स्ट्राइकर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण>>मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा>>विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 20 से 27 नवम्बर तक चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ करेंगे मतदाता सूची की गहन जाँच>>सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद>>मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की।

कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नर्सिंग की टीम छह विकेट के नुकसान पर 35 रन ही बना सकी। इस तरह मैनेजमेंट ने 15 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैनेजमेंट की भावना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बास्केटबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग को 10-9 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में मैनेजमेंट की टीम ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 16-15 से पराजित कर जीत दर्ज की।

वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को 15-14 और 15-3 से हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर ने शानदार वापसी करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 18-21, 21-18 और 15-7 से पराजित कर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर खेलोत्सव-2026 के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी सहित विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।