Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद>>मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>ड्राफ्ट मतदाता सूची में 12.28 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>एमडीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, आमबाग में निर्माण सील>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा>>राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा
उत्तराखण्ड

सीआईएमएस कॉलेज पहुँचे असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, विद्यार्थियों से किया संवाद

अनुशासन, दृढ़ संकल्प और पारिवारिक संस्कारों को जीवन की सफलता का आधार बताया; लगभग 500 विद्यार्थियों ने सुने प्रेरणादायी विचार।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 नवम्बर 2026, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में मंगलवार, 16 नवम्बर को असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, AVSM, SM का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के लगभग 500 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प तथा पारिवारिक संस्कारों को अपनाते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। जीवन में अनेक चुनौतियां और कठिन परिस्थितियाँ आती हैं, लेकिन इनसे घबराने के बजाय पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए और परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन हों, अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं होना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने अपने सैन्य जीवन के अनुभवों और संघर्षों से जुड़े कई प्रेरणादायी प्रसंग विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद एडवोकेट ललित जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों से भी अवगत कराया।

ललित जोशी ने भारतीय सेना के जवानों, उनके आश्रितों, वीर नारियों एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा संचालित विशेष शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स एवं कुमाऊँ रेजिमेंट के साथ अनुबंध किया गया है, जिसके अंतर्गत सेना के जवानों एवं उनके आश्रितों को संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों की ट्यूशन फीस में विशेष छूट प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च योगदान देते हैं। ऐसे में उनके परिवारों और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना संस्थान के लिए गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय है।

इस अवसर पर एडवोकेट ललित जोशी ने भविष्य में असम राइफल्स के साथ भी इसी प्रकार का शैक्षणिक अनुबंध करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि असम राइफल्स के जवानों एवं उनके आश्रितों को भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराए जायें, ताकि उनके परिवारों का शैक्षणिक भविष्य और अधिक सशक्त बन सके।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, रजिस्ट्रार गुरुदेव सिंह यूआईएचएमटी, प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता मालवा, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप प्रधानाचार्य डॉ. प्रेरणा बडोनी,एनसीसी अधिकारी डॉ. अंजना गुसाई, विशाखा डोढ़ी, डॉ. प्रियंका गुसाईं, पंकज सजवान, अजीत गुसाईंसहित संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा के प्रेरणादायी विचारों, सैन्य जीवन के अनुभवों और मार्गदर्शन से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम ने युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने की भावना को और मजबूत किया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.